---Advertisement---

मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ होटल कारोबारी ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

On: February 23, 2024 9:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

उत्तरप्रदेश:- देश की मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम के लिए आई हुई थीं। तब उनके साथ एक घटना घटित हुई। दीपेश ठाकुरदास थवानी नामक होटल कारोबारी मंच पर चढ़ गया और जया किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जया किशोरी के मुंह बोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपेश महाराष्ट्र के शिरडी का रहने वाला है। शिरडी में दीपेश का बड़ा होटल है। इससे पहले वह हैदराबाद, जयपुर और जालंधर में भी स्टेज पर पहुंचा था। उसके खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें