July 26, 2026

मनिका में जैक के माध्यम से उठाया जा रहा मकान, बना आकर्षण का केंद्र

Picsart_24-07-03_19-31-26-602.jpg

मनिका (लातेहार): मनिका प्रखण्ड कार्यालय (ब्लॉक) गेट के समीप मकान को जैक के माध्यम से उठाया जा रहा है। पहले बड़े – बड़े शहरों में सुनने को मिलता था कि जैक के माध्यम से मकान को दूसरे जगह स्थानान्तरित करना और घर को उठाया जाता है। वहीं एस के बिल्डर के संचालक ने बताया कि मकान उठाने के दौरान अगर किसी तरह का मकान का क्षति होता है, तो मकान बनाने में जितना खर्च होगा हमारे तरफ से दिया जाएगा।

मकान उठाने से पहले मकान मालिक के साथ एग्रीमेंट की जाती है कि मकान उठाने के दौरान किसी भी तरह का मकान का क्षति होती है। तो नया मकान बना कर देंगे। प्रखण्ड मुख्यालय में जैक से मकान उठाना आकर्षण का केंद्र बना है। लोग जैक से उठाया जा रहा मकान को देखने के लिए कई क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें।