---Advertisement---

जयपुर में गैस टैंकर में ब्लास्ट से लगी भीषण आग, जल गईं दर्जनों गाड़ियां; 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत

On: December 20, 2024 6:37 AM
---Advertisement---

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुक्रवार (20 दिसंबर) की अल सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां अजमेर रोड पर CNG गैस से भरे एक टैंकर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे उसमें जबरदस्त आग लग गई। यह हादसा भांकरोटा में स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर हुआ था। आग की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। इनमें कई की हालत बेहद गंभीर है। जिनका इलाज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहा है।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। भांकरोटा में पुष्पाराज पेट्रोल पंप के पास एक एलपीजी भरे टैंकर में ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैंकर की गैस लीक होने लगी और इसमें आग लगते हुए बड़ा धमाका हो गया। करीब 300 मीटर के दायरे में मौजूद सभी गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि करीब 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई। आग की वजह से कई और गाड़ियों के भी फ्यूल टैंक में धमाका हो गया। विस्फोट के बाद लगी आग में 40 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिसमें एक स्लीपर बस भी शामिल है।हादसे के बाद अजमेर हाईवे को बंद कर दिया गया है और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दूर तक ऊंची उठती लपटें देखी गईं। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप के टैंक तक आग नहीं पहुंची नहीं तो यह हादसा और भी ज्यादा भीषण हो सकता था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now