---Advertisement---

बिशुनपुरा: नहर में फेंकी मिली भारी मात्रा में सरकारी दवा, मौके पर पहुंची पुलिस

On: August 18, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के बाईं बांकी नदी नहर के तेज बहाव में आयरन फोलिक एसिड सिरप भारी मात्रा में फेंका हुआ पाया गया। जिसका डेट के अनुसार दो माह का एक्सपायरी सिरप है।

तागड़ा नहर पुल पर बैठे ग्रामीण लोगों द्वारा पानी में लगभग छः सील पेटी बहता देखा गया। तभी कुछ युवकों द्वारा नहर में छलांग लगाकर तीन सिरप की सील पेटी निकालने में सफल हुए और तीन पेटी नहर में ही संध्या ग्राम की ओर पानी की तेज बहाव में चला गया। वहीं पानी से पेटी निकालने के दौरान पेटी फट भी गया था।

दवा के फटे पेटी के अंदर सिरप के ऊपर एनीमिया मुक्त भारत आयरन फोलिक एसिड लिखा हुआ था। जिसपर झारखण्ड सरकार का लोगो भी हो बना हुआ था। जिसके लिए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर घोर लापरवाही आरोप लगाया है।

बताया गया कि आयरन फोलिक एसिड सिरप एक से पांच वर्ष के बच्चों के बिच वितरण करना है। वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने दवा को जब्त कर थाना ले गए तथा इसकी सूचना अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा प्रभारी को दिया गया। जिसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल चिकित्सा प्रभारी सुचित्रा कुमारी बिशुनपुरा थाना पहुंचकर दवा को अपने कब्जे में ली। वहीं उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now