---Advertisement---

पंजाब में मानवता हुई शर्मसार! महिला को अर्धनग्न कर दौड़ाया, वीडियो वायरल! महिला आयोग सख्त

On: April 6, 2024 9:54 AM
---Advertisement---

पंजाब : तरनतारन से मानवता को बेहद शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला आया है। जहां एक महिला को सड़कों पर दौड़ाया और आरोपी के द्वारा वीडियो बनाकर कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इस मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है।

मामला कुछ इस प्रकार है एक युवक के प्रेम विवाह करने का खामियाजा उसकी मां को भुगतना पड़ा है। कस्बा वल्टोहा की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम विवाह करने वाले युवक की मां को अर्धनग्न अवस्था में गलियों में दौड़ाया।

कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने थाना वल्टोहा की पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने पड़ोस में रहती युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसी रंजिश के तहत 31 मार्च की शाम करीब छह बजे आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मनी और दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर आए और चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर जब वह घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की बात करते हुए उसके गले में हाथ डाल दिया। उसकी कमीज फाड़ कर उसे अर्धनग्न कर दिया और गलियों में दौड़ाया। वह मदद के लिए चिल्लाई, तो उसका पति और अन्य लोग इकट्ठा हो गए।

आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भिखीविंड के DSP प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के मुताबिक शरणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर निवासी वल्टोहा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि 31 मार्च की रात को ही पुलिस के पास जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं पुलिस ने मामला भी चार अप्रैल को दर्ज किया।

वीडियो बनाते रहे आरोपी, किसी ने नहीं की मदद….

आपबीती बताते हुए महिला ने बताया कि जब आरोपी उसे अर्धनग्न कर दौड़ा रहे थे तो किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो भी बनाते रहे, जिसका एक राहगीर ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो बनाना बंद कर दी। इस सब के बावजूद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तरनतारन में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने काफी तूल पकड़ लिया है। दरअसल तरनतारन के एक गांव में एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना पर महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। पंजाब महिला आयोग ने तरनतारन में हुई शर्मनाक घटना पर नोटिस लिया है तथा उक्त घटना संबंधी पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया गया है, संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल