लातेहार

कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा में राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय मनिका के शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

मनिका (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय मनिका के कक्षा आठ के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफल अंक हासिल किया। अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का मान सम्मान बढ़ाया। वही प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने कहा वास्तव में हमारे विद्यालय की प्रभावशाली उपलब्धि है और मुझे आप सबों की कड़ी मेहनत पर बेहद गर्व है। आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता रंग लाई है और आपके परिणाम क्षमताओं और सफलता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए परिश्रम और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के भविष्य की उज्जवल और प्रेरित करने की सुझाव दिया। बच्चों का मन बहुत कोमल होता है। उन्हें सही और गलत की समझ नहीं होती है। जो वह अपने आसपास माहौल में देखते हैं या स्कूल में जैसे उनके मित्र या स्कूल जैसे माहौल होता है। बच्चों का मन और दिमाग जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे में माता-पिता का कार्य होता है बच्चों की देख रेख में कोई कमी ना रह जाए। सबसे पहले बच्चों के साथ मित्रता जैसे व्यवहार करना चाहिए। उनका एक अच्छा मित्र बनने का कोशिश करें जिससे कि वह जब कोई परेशानी में हो तो सबसे पहले आपस मे शेयर करें और आप उसकी परेशानी का सुझाव दें।

उन्होंने अपने छात्र-छात्राओं को हौसला बढ़ाते हुए कहां आगे और अच्छा परीक्षा का रिजल्ट रहेगा और बेहतर रिजल्ट लाने के लिए लगन और मेहनत से तैयारी करें इससे भी अच्छा परीक्षा में अंक आएगा। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दिया।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।