---Advertisement---

बिशुनपुरा: डिलरों द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

On: September 27, 2023 2:05 AM
---Advertisement---

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लाभुकों को दो माह का पर्ची निकालकर एक माह का राशन देने पर बिशुनपुरा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने आज दिन मंगलवार को बिशुनपुरा प्रखण्ड कार्यालय पहुंच किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। जहां ग्रामिणों ने गढ़वा उपयुक्त महोदय के नाम से अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार को आवेदन देकर अपनी समस्या बताई। जहां आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा लाभुको को अगस्त एवं सितंबर माह का अंगूठा लगवाकर सिर्फ एक माह का ही राशन दिया गया है। जिससे सैकड़ो लाभुक नाराज होकर प्रखंड मुख्यालय पर संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन किया एवं कटौती किए गए राशन की मांग की। वहीं आवेदन में उल्लेख किया गया है कि इसके पूर्व में भी 18/9/2023 को अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लाभुकों के द्वारा आवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक नहीं दो माह का राशन मिल सका नहीं कोई जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर किसी तरह का कोई ठोस कदम उठाया गया। वहीं लाभुकों ने बताया कि क्षेत्र में सूखा पड़ने के कारण आज भुखमरी की स्थिति बनी हुई है लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। सैकड़ो लाभुक ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से आग्रह किया है कि कोई ठोस कदम उठाते हुए हम लोगों को दोनों माह का राशन दिलाने की कोशिश की जाए ताकि हमलोग को भुखमरी से निजात मिल सके।

वहीं अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन शांत किया। जहां अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार ने कहा कि इसकी जांच कर 15 दिनों के अंदर राशन वितरण करवा दी जाएगी। जहां ग्रामीणों ने कहा की हमलोग को 15 दिनों के अंदर बकाया राशन नहीं मिलता तो हमलोग बाध्य होकर भूख हड़ताल करेंगे।जहां मौके पर बिशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, समाजसेवी लतीफ अंसारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधी एनुल अंसारी, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदुल चंद्रवंशी, गोपाल राम, नरेश सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, फेकू साह, मुखदेव राम, कमरुद्दीन अंसारी, कामेश्वर मेहता, चंदेश्वर मेहता, अकलीम अंसारी, नसरुद्दीन अंसारी, सत्येंद्र प्रसाद, रामप्रवेश साव, ललन गुप्ता, अनिल रजवार, अजय चंद्रवंशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें