राष्ट्रिय

‘मैंने किए हैं धमाके’, केरल सीरियल ब्लास्ट का आरोपी पहुंचा थाने, घटना की ली ज़िम्मेदारी

झारखंड वार्ता

केरल सीरियल ब्लास्ट:- कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। कथित तौर पर धमाकों का आरोपी पुलिस थाने पहुंचा है। दावा किया जा रहा है कि उसने प्रार्थना सभा में आईईडी धमाकों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नही किया गया है।

कलामासेरी में सीरियल ब्लास्ट के बाद केरल के 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि धमाकों के बाद त्रिशुर जिले के कोडकारा थाने में पहुंचकर एक शख्स ने सरेंडर किया है। दावा किया जा रहा है कि उसने प्रार्थना सभा में बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि मैंने हीं वहां बम लगाए थे। शख्स से गहन पूछताछ की जा रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!