

चाईबासा : चाईबासा सारंडा जंगल में नक्सलियों की टोह में लगे सुरक्षाबलों को टारगेट कर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में सर्च ऑपरेशन में शामिल एक जवान घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एयर लिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी चल रही है। इसके बावजूद एक नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारीहै।
घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ।नक्सलियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 1, 2026






