---Advertisement---

सारंडा:नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट,कोबरा जवान घायल

On: April 16, 2026 1:11 PM
---Advertisement---

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों कि बुधवार से ही मुठभेड़ जारी है। इसी दौरान सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गुरुवार सुबह बाबुडेरा जंगल क्षेत्र में IED ब्लास्ट की खबर है। इस ब्लास्ट में कोबरा 210 बटालियन के हेड कांस्टेबल अभिनय कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए.विस्फोट इतना तेज था कि उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसे में मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार किया. जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. इसी बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

सूत्रों के मुताबिक सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के चडराडेरा जंगल मेंभीबुधवार से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में जवान आ गए. इससे पहले भी इस मुठभेड़ में बुधवार को 5 जवान घायल हुए थे. फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है और अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.सुरक्षाबल लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अधिकारी भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now