---Advertisement---

जेल में बंद मेरे किसी आदमी को कुछ हुआ तो.. अमन साहू गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे दिखाकर पुलिस को दी धमकी

On: August 29, 2024 2:43 PM
---Advertisement---

रांची: जेल में बंद रहने के बाद भी अमन साहू गिरोह का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर अमन साहू गिरोह ने पुलिस को धमकी दी है। गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है।

वीडियो अमन साहू नाम के फेसबुक अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो के जरिये झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है। वीडियो में कहा गया है कि जेल में बंद मेरे किसी आदमी को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेवार पुलिस खुद होगी और इसका अंजाम बुरा होगा। बता दें कि अमन साहू वर्तमान में चाईबासा जेल में बंद है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now