---Advertisement---

मखदुमपुर रेलवे के नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया तो रेलवे ने बुलडोजर से कर दिया ज़मींदोज़

On: July 17, 2025 3:54 AM
---Advertisement---

भारी संख्या में रेल सुरक्षा बल के जवान पहुंचे और कई मकानों को किया जमींदोज

जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला में रेलवे की जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण कर बसे कुछ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ रेलवे ने भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

रेलवे प्रशासन ने पहले ही इन लोगों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद रेलवे ने सुरक्षाबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान रेलवे अधिकारी, आरपीएफ जवान और स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल भी तैनात था महिला पुलिस बल भी भारी संख्या में लगाई गई थी।

।रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि भविष्य में भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन बिछाने के लिए अतिक्रमण हटाया गया है और भविष्य में आगे भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी कप्तानी, पूर्व चयनकर्ता का बड़ा खुलासा

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

रामगढ़: अपराधियों ने सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न