राष्ट्रिय

बचने के लिए प्रोफेसर के घर में छुपी रही IIT BHU की छात्रा, जानें फिर क्या हुआ

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- IIT BHU कैंपस में बुधवार की देर रात मनचलों द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ और जबरन किस किए जाने के बाद करीब 15 घंटों तक छात्र-छात्राओं ने बवाल किया, डायरेक्टर के दफ्तर को घेर कर नारेबाजी भी की गई। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है उसको जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़ित छात्रा को अपनी इज्जत और जान बचाने के लिए एक प्रोफेसर के घर में शरण लेनी पड़ी थी।

प्रोफेसर के घर में घुसकर बचाई इज्जत

छात्रा मनचलों से अपनी इज्जत और जान बचाने के लिए भाग कर एक प्रोफेसर के घर में घुस गई और 20 मिनट तक वहां छुपी रही। इसके बाद देर रात उसने प्रोफेसर को जगाया और उनसे मदद की गुहार लगाई। प्रोफेसर ने तुरंत इसकी सूचना पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी को दी और छात्रा को गार्ड्स के साथ सुरक्षित उसके हॉस्टल तक पहुंचवाया। छात्रा ने पुलिस को जो जानकारी दी है वह हैरान करने वाला है, उसने शिकायत में कहा है कि वह अपने एक साथी के साथ टहल रही थी तभी एक बुलेट बाइक पर सवार तीन लड़के पीछे से आए और दोनों को अलग कर दिया ताकि शोर ना मचा पाए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसका फोन भी छीन लिया गया। छात्र जब खुद को उनसे छुड़ाकर भागी तो उसे पीछे से बुलेट की आवाज सुनाई दी इसके बाद वह एक प्रोफेसर के घर में घुस गई। इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में है और हॉस्टल से बाहर नहीं निकल रही है। वहीं उसके साथी को भी मारपीट में चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।