---Advertisement---

कोयले का अवैध कारोबार: रामगढ़ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, CCL सुरक्षा अधिकारी समेत 7 गिरफ्तार

On: September 9, 2025 10:11 PM
---Advertisement---

रामगढ़: कोयला चोरी और अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रामगढ़ जिले के गिद्दी कोल परियोजना में बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सीबीआई ने सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के तीन पदाधिकारियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

अनिल कुमार – मैनेजर माइनिंग सिक्योरिटी अफसर, गिद्दी, सीसीएल

दीपक कुमार – क्लर्क ग्रेड-III, सीसीएल गिद्दी कोलियरी

नरेश कुमार – सुरक्षा प्रहरी, सीसीएल गिद्दी

मो. सद्दाम, इजराइल अंसारी, मो. तबारक, अरूण लाल (सभी निजी व्यक्ति)


विशेष अदालत में होगी पेशी

सीबीआई ने सभी आरोपियों को बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश करने की तैयारी की है। इसके साथ ही आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आवेदन भी दायर किया जाएगा।

26-27 फरवरी 2025 को सीसीएल गिद्दी-सी कोलियरी प्रोजेक्ट कार्यालय में सीबीआई और सीसीएल की सतर्कता टीम ने संयुक्त औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अवैध कोयला हेराफेरी और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप सामने आए।

जांच में अधिकारियों के मोबाइल फोन से संदिग्ध लेनदेन और व्हाट्सएप चैट के साक्ष्य मिले। सीबीआई ने इस आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नियमित मामला दर्ज किया।

रिश्वतखोरी और लेनदेन का खुलासा

अनिल कुमार (मैनेजर माइनिंग सिक्योरिटी अफसर) के मोबाइल से 13,07,110 रुपये के संदिग्ध लेनदेन के साक्ष्य मिले। इनमें से—

मो. सद्दाम से – 2,79,410 रुपये

इजराइल अंसारी से – 50,000 रुपये

अजय कुमार दास से – 9,54,700 रुपये

मो. तबारक से – 20,000 रुपये

अरूण लाल से – 3,000 रुपये लिए गए थे।


दीपक कुमार (क्लर्क ग्रेड-III) के मोबाइल से 90,860 रुपये का लेनदेन कोयला चोर अजय कुमार दास के साथ मिला।

नरेश कुमार (सुरक्षा प्रहरी) के फोन से 4,16,400 रुपये के लेनदेन के साक्ष्य मिले। उन्होंने अजय कुमार दास से – 1,51,900 रुपये और इजराइल अंसारी से – 2,64,500 रुपये लिए थे।

सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7, 7ए, 8, 11 और 12 के तहत केस दर्ज किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़:हाथियों का तांडव,तीन को रौंदा, मौत,दहशत में ग्रामीण,वन विभाग बोला!

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

VIDEO: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट, पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, सभी निलंबित

रामगढ़ में मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की