---Advertisement---

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक जब्त किए गए सवा करोड़ मूल्य के अवैध सामान और नकदी : डॉ. नेहा अरोड़ा

On: October 18, 2024 5:53 PM
---Advertisement---

रांची: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को कुल तीन लोगों ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। प्रथम चरण में झारखंड के कुल 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जमशेदपुर पश्चिमी, रांची और कांके विधानसभा क्षेत्र से एक-एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र भरा है। प्रथम चरण के चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होगा। नामांकन अवकाश के दिन को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक सवा करोड़ रुपये के अवैध सामान और नकदी की जब्ती की गयी है। उसमें सर्वाधिक 26.51 लाख की जब्ती पलामू जिले से हुई है। जबकि, रांची और चतरा जिले से15 लाख रुपये से अधिक के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है। 10 लाख रुपये से अधिक की जब्ती वाले जिलों में सरायकेला खारसावां और हजारीबाग शामिल हैं। डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सवा करोड़ की जब्ती में सर्वाधिक 64.12 लाख की जब्ती झारखंड पुलिस ने की है। उसके बाद 28.28 लाख वाणिज्य कर विभाग और 24.03 लाख की जब्ती आबकारी विभाग ने की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी