---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

On: February 7, 2026 9:24 PM
---Advertisement---

रांची:राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीताडीह गांव में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है।छापेमारी में पुलिस ने 19 तैयार देशी बंदूक, 4 अर्धनिर्मित हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। इस मामले में 60 साल के नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया गया है। वह अनगड़ा के सीताडीह गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुद माना कि वह घर में ही हथियार बनाकर बेचता था। पुलिस पूरे नेटवर्क करने का पर्दाफाश करने में जुट गई है।

रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के मुताबिक पुलिस को खबर मिली थी कि सीताडीह गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार तैयार कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई। सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह के नेतृत्व में और अनगड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर रविन्द्रनाथ सिंह की अगुवाई में टीम गांव पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए संदिग्ध के घर पर छापा मारा।

घर के अंदर चल रही थी ‘छोटी फैक्ट्री’
छापेमारी के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। घर के अंदर से 10 तैयार सिंगल बैरल देशी बंदूक मिलीं। इसके अलावा घर के पीछे एल्वेस्टर के नीचे 9 और तैयार हथियार छिपाकर रखे गए थे। यहीं नहीं, 4 अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए। जब पुलिस ने लाइसेंस या कोई वैध कागजात मांगे तो आरोपी कुछ भी नहीं दिखा सका।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान नारायण लोहरा ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से हथियार बनाकर बेचता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह ये हथियार किन लोगों को सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अनगड़ा थाना में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

इस छापामारी में इंस्पेक्टर रविन्द्रनाथ सिंह, थानेदार गौतम कुमार रजवार, एसआई अनिल कुमार मेहता और एएसआई विजय कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now