---Advertisement---

झारखंड में 26 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, इन 14 जिलों में IMD का अलर्ट

On: August 23, 2025 10:07 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और वज्रपात से राहत न मिलने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में लगातार निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार को चाईबासा में 93 मिमी, रांची में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शनिवार को राजधानी रांची में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस दिन रांची के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से पलामू प्रमंडल के तीन जिलों (गढ़वा, पलामू और लातेहार) में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों (लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद) में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

26 अगस्त तक बारिश, 28 के बाद राहत


मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में 26 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं।

बारिश का आंकड़ा

पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई जिलों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक जून से 22 अगस्त तक झारखंड में कुल 921.6 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य वर्षापात 730.5 मिमी से करीब 26% अधिक है। राजधानी रांची में अब तक 1133.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 748.0 मिमी की तुलना में 52% ज्यादा है। लगातार हो रही बारिश से जहां किसानों को फसलों के लिए लाभ मिल रहा है, वहीं कई जगह जलभराव और वज्रपात की घटनाओं की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार: राज्यसभा में एनडीए ने किया क्लीन स्वीप,पांचो उम्मीदवार जीते

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित