---Advertisement---

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर: कई जिलों में बारिश; कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: October 29, 2025 7:38 PM
---Advertisement---

रांची: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा अब झारखंड में अपना असर दिखा रहा है। बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 31 अक्टूबर तक पूरे राज्य में इस चक्रवात का प्रभाव बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी, मध्य और संताल परगना के इलाकों में मंगलवार देर रात से ही तेज वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस समय चक्रवात मोंथा काठी नाला के पास सक्रिय है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मूसलाधार बारिश की स्थिति बन सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इस बीच, रांची जिला प्रशासन ने भी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने बारिश और तेज हवा के दौरान निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही वज्रपात के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। यदि हवा की रफ्तार बढ़े, तो मजबूत इमारतों या सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

तेज हवा और लगातार बारिश की वजह से हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक झारखंड में मोंथा का प्रभाव बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क और सावधान रहना चाहिए

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु