---Advertisement---

चक्रवातीय तूफान ‘मोंथा’ का झारखंड में दिखेगा असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: October 26, 2025 9:25 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र अब तेजी से प्रबल चक्रवातीय तूफान में बदलने की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 27 अक्तूबर की सुबह तक यह चक्रवात का रूप ले लेगा, जबकि 28 अक्तूबर की सुबह तक इसके गंभीर चक्रवातीय तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।

इस चक्रवात का असर सीधे तौर पर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 से 30 अक्तूबर तक पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश होगी। 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। खासकर संताल, कोल्हान प्रमंडल और सिमडेगा जिले में भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 28 अक्तूबर की रात तक यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस तूफान का नाम थाईलैंड का दिया हुआ नाम मोंथा (montha) होगा। थाई भाषा में मोंथा (Montha) का अर्थ सुगंधित और सुंदर फूल होता है। इस चक्रवातीय सिस्टम का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के बाद झारखंड में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के समय ठंडक बढ़ेगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद