---Advertisement---

VIDEO: Wifi को लेकर हुए झगड़े में हैवान बना बेटा, पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या

On: September 18, 2025 12:07 PM
---Advertisement---

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करधनी थाना क्षेत्र के अरुण विहार कॉलोनी में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे का नाम नवीन बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम संतोष है। घटना उस समय हुई जब संतोष ने घर का वाईफाई बंद कर दिया था और गैस सिलेंडर खत्म होने पर बेटे को डांटा। इसी बात पर नवीन आग बबूला हो गया और उसने मां से झगड़ा शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नवीन ने मां पर डंडों और मुक्कों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें नवीन अपनी मां पर डंडे और मुक्के बरसाता नजर आ रहा है। पिता और बहनों की मौजूदगी के बावजूद वह नहीं रुका।

इस दौरान पिता लक्ष्मण सिंह (दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और पूर्व फौजी) और दोनों बहनों ने काफी रोकने की कोशिश की, लेकिन नवीन नहीं माना। लगातार पिटाई के कारण संतोष बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लक्ष्मण सिंह ने बताया- मेरे एक बेटा नवीन और दो बेटियां है। एक ही लड़का था, खुद तो बर्बाद हुआ ही हमें बर्बाद कर गया। जिस मां ने उसे पाला-पोसा, उसी की जान ले ली। उसे फांसी पर लटका दो। हमारा अब उससे कोई संबंध नहीं है।

मेरी तो काफी लंबे समय से उससे बातचीत भी बंद थी। वो हमेशा नशे में रहता था। 24 घंटे अपने कमरे में खुद को बंद रखता था। सिर्फ नहाने के लिए ही कमरे से बाहर निकलता था। मैं उसकी हरकतों से परेशान था। वो नशे में होता था, जब ही बोलता था। बिना नशे में बात ही नहीं करता था। नशे में ही उसने अपनी मां को मार डाला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। पहले वह कॉल सेंटर में काम करता था, लेकिन लंबे समय से बेरोजगार था। पढ़ाई उसने बीए तक की थी। परिजनों के अनुसार नशे की लत और बेरोजगारी की वजह से वह अकसर मां से उलझ पड़ता था।‌

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। वहीं एडीसीपी वेस्ट आलोक सिंगल ने बताया कि आरोपी ने पहले गला दबाया और फिर डंडे से सिर पर वार किया, जिससे संतोष की हालत बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार