---Advertisement---

फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में पत्नी को भूले शिवराज सिंह, रास्ते में याद आया तो वापस लौटे

On: July 20, 2025 5:06 PM
---Advertisement---

जूनागढ़: केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ शनिवार को जूनागढ़ में अजीब वाकया हो गया। शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ यहां पहुंचे थे। जहां से उन्हें राजकोट के लिए रवाना होने की जल्दी थी। वे पत्नी साधना सिंह को छोड़कर 22 गाड़ियों के काफिले के साथ जूनागढ़ से राजकोट की ओर रवाना हो गए। एक किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि ख्याल आया- पत्नी तो साथ में हैं ही नहीं। जिसके बाद फौरन काफिले ने यू-टर्न लिया और उनकी पत्नी को साथ लाया गया।

दरअसल, शिवराज पत्नी के साथ गुजरात के धार्मिक व सरकारी दौरे पर थे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और गिर के सिंहदर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र में किसानों व ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम था। उन्हें रात 8 बजे राजकोट से फ्लाइट पकड़नी थी और रास्ता खराब होने के कारण वे हड़बड़ी में थे। कार्यक्रम के मंच पर बार-बार घड़ी देखते रहे। खुद माइक से कहा- राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा। उन्होंने भाषण छोटा किया और तेजी से काफिले के साथ निकल गए। उधर, साधना गिरनार दर्शन के बाद लौट चुकी थीं और प्रतीक्षालय में बैठी थीं। शिवराज को ख्याल आया कि पत्नी तो साथ में हैं नहीं। फिर फोन पर संपर्क साधा। इसके बाद काफिले संग लौटे और पत्नी को लेकर राजकोट निकले।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम; 400 की मौत; 250 से ज्यादा घायल

राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में बीजेडी-कांग्रेस के 11 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में की क्रॉस वोटिंग, बिहार में NDA पांचों सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रूकी

केरलम विधानसभा चुनाव फिर से एक बार जीतने के लिए भाजपा ने खास रणनीति के तहत 47 उम्मीदवारों की सूची की जारी,देखें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

राज्यसभा चुनाव: बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय, महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं डाला वोट