झारखंड

हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास: टेम्रो गांव में प्रत्येक सप्ताह होगा हनुमान चालीसा व श्रीमद्भगवत गीता का सामूहिक पाठ

ख़बर को शेयर करें

सिमडेगा: रविवार को बानो प्रखंड अंतर्गत रायकेरा पंचायत के टेम्रो गांव में हिंदू जागरण के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गांव के श्री रामनाथ सिंह के द्वारा की गई। बैठक का उद्देश्य- हिंदू समाज को संगठित करना। समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव में प्रत्येक सप्ताह श्री हनुमान चालीसा एवं श्रीमद्भगवत गीता का सामूहिक पाठ का निर्णय लिया गया।


पंचायत स्तरीय सभी समितियों को भंग करते हुए हिंदू जागरण की नई समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें युवकों को आगे आकर नेतृत्व करने के लिए आग्रह किया गया।
गांव में बढ़ती बेरोजगारी दूर करने के लिए स्वरोजगार एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याण गुरुकुल की योजनाओं के बारे में लोगों को विशेष जानकारी दी गई।

बैठक में कुल 38 लोग उपस्थित हुए। इसमें मुख्य रूप से हिंदू जागरण के कार्यकर्ता शिवशरण जी, नरेंद्र जी, मोहन जी, योगेंद्र जी, मनदीप जी, रोहित जी एवं धनेश जी का योगदान रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।