---Advertisement---

आजादनगर में धांय-धांय, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, गंभीर

On: March 9, 2024 4:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

जमशेदपुर:- आजाद नगर थाना अंतर्गत जवाहर नगर के रोड नंबर 12 में पुराने विवाद को लेकर अपने ही साथी ने मोहम्मद शाहिद को गोली मार दी, वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मोहम्मद शाहिद को गंभीर हालत में स्थानीय लोग MGM अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए TMH रेफर कर दिया गया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद शाहिद इलेक्ट्रीशियन है और रोड नंबर 12 स्तिथ फातिमा मस्जिद के समीप कार्य कर रहा था। तभी अमन नामक साइट इंचार्ज ने मोहम्मद शाहिद की कनपटी में सटाकर गोली मार दी, जो उसके सिर को भेदते हुए पार कर गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहिद और अमन दोनो दोस्त हैं। किसी बात को लेकर दो के बीच विवाद चल रहा था। संभावना जताई जा रही है की इसी विवाद को लेकर उसे गोली मारी गई है।

फिलहाल घायल शाहिद को MGM से TMH ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड न 11 से विजयी प्रत्याशी सुशीला शर्मा के जाति प्रमाण पत्र पर सवाल!डीसी से शिकायत

बागबेड़ा:महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर लाठी डंडों से पिटाई,लोगों में आक्रोश,पुलिस से सख्त एक्शन की मांग

जमशेदपुर पुलिस कप्तान पीयूष पांडे ने कई थानेदारों का किया फेर बदल, देखें कौन कहां

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो