---Advertisement---

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

On: February 1, 2026 8:38 PM
---Advertisement---

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझर शरीफ़ पंचायत के सैदपुर गांव से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। इस दर्दनाक घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद से पूरे गांव में भय और सन्नाटे का माहौल है। ग्रामीणों के बीच सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है, आखिर तालाब के पास ऐसा क्या हुआ कि पांचों सहेलियों ने एक साथ मौत का रास्ता चुन लिया?


तालाब के पास बैठी थीं पांचों सहेलियां


ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार 29 जनवरी की बताई जा रही है। पांचों नाबालिग लड़कियां गांव से बाहर जमाल बीघा जाने वाली सड़क पर स्थित एक तालाब के किनारे बैठी थीं। इसी दौरान किसी समय सभी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद एक लड़की किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।


गेहूं के खेत में मिली चारों की लाश


बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद बाकी चार लड़कियां पास ही स्थित एक गेहूं के खेत की ओर चली गईं, जहां तड़पते हुए उनकी मौत हो गई। घटना गुरुवार को हुई, लेकिन इसकी जानकारी रविवार को सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


पुलिस को बिना सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार


इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृत चारों नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गुपचुप तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, चारों शवों का दाह संस्कार मोती बीघा श्मशान घाट में एक ही स्थान पर किया गया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस कार्रवाई के डर या सामाजिक दबाव के चलते परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की।


गांव में चुप्पी, जांच में आ रही परेशानी


घटना के बाद गांव के अधिकांश पुरुष कथित तौर पर घरों से गायब हैं और जो लोग मौजूद हैं, वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हसपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, कोई भी ग्रामीण खुलकर जानकारी देने को तैयार नहीं है।


दाउदनगर के SDPO अशोक कुमार दास स्वयं सैदपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन गांव में फैली चुप्पी और सहयोग के अभाव में घटना की ठोस पुष्टि नहीं हो सकी।


इलाजरत बच्ची से होगी पूछताछ


SDPO अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना वास्तव में हुई या नहीं, अगर हुई तो कहां हुई, किन-किन लड़कियों की मौत हुई और जहर खाने की वजह क्या थी। इलाजरत नाबालिग लड़की से भी पूछताछ की जाएगी।


उन्होंने कहा कि बच्चियों की मौत जहर खाने से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी

IRCTC केस में लालू यादव फैमिली को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट का‌ ट्रायल पर रोक से इनकार 

रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर बिहार के 2 युवकों की मौत; लाश के टुकड़े समेटने में लगे 5 घंटे