---Advertisement---

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 10 सेकंड तक हिलती रही धरती; 4.4 रही तीव्रता

On: July 10, 2025 4:38 AM
---Advertisement---

Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक धरती हिलती रही। भूकंप का केंद्र दिल्ली से 51 किमी. दूर हरियाणा के झज्जर में जमीन की 10 किमी. गहराई में था। दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और जींद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बहुत ज्यादा पास होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इसके तेज झटके महसूस किए गए। पिछले 6 महीने में दिल्ली में ये तीसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं। इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

राहुल बच्चा हत्याकांड:मुख्य आरोपी शब्बे की पुलिस से मुठभेड़,पैर में लगी गोली, गिरफ्तार