{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की कोशिश से सनसनी फैल गई। बड़ी मस्जिद के समीप एक अपार्टमेंट में एक नकाबपोश महिला के फ्लैट में घुसकर वृद्धा पर हमला करने की घटना सामने आई है। वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि नकाब पहने महिला अचानक फ्लैट में दाखिल हुई और वहां मौजूद वृद्धा को निशाना बनाया। आरोप है कि उसने पहले महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद पीड़िता को रस्सी से बांधने का प्रयास किया गया। बदमाश महिला ने वृद्धा के पास मौजूद सोने के आभूषणों पर भी हाथ साफ करने की कोशिश की।
हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर अपार्टमेंट के आसपास रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की हलचल बढ़ती देख आरोपी महिला घबरा गई और मौके से भाग निकली। बताया जा रहा है कि इस दौरान वह कुछ आभूषण वहीं छोड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर नकाबपोश महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
दिनदहाड़े अपार्टमेंट में घुसकर लूट की कोशिश की घटना के बाद धतकीडीह के लोगों में भी चर्चा और चिंता का माहौल है। पुलिस आरोपी महिला तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।






