---Advertisement---

गढ़वा में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

On: March 7, 2025 2:39 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा-चिनिया-बरवाडी मार्ग पर तहले गांव के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना में सिगसिगा खुर्द गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद को गोली लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र अपने घर से चिनिया जा रहे थे, तभी तहले घाटी में अज्ञात अपराधियों ने पीछा कर उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी पीठ में गोली लगी। घायल योगेंद्र प्रसाद ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।

योगेंद्र ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार थे और पीछे से नजदीक आते ही उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बरवाडीह की ओर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी ब्रिज कुमार दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और योगेंद्र का बयान दर्ज किया। योगेंद्र के भाई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके विरोधी साजिश कर रहे थे और हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

गढ़वा: उपायुक्त ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

दिशा बैठक में मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

गढ़वा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11000 वोल्ट का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, कांडी और बरडीहा में बिजली आपूर्ति ठप

‘कॉफी विद एसडीएम’ में पहुंचे जेसीबी संचालक, सरस्वतिया अभियान के लिए सात ने स्वेच्छा से दी जेसीबी

गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह ने श्री रामलला मंदिर को उपलब्ध कराया वाटर कूलर