---Advertisement---

गढ़वा में भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, तीसरा गंभीर – हल्दी चढ़ाकर घर लौट रहे थे तीनों भाई

On: June 1, 2025 5:32 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता/डेस्क

मेराल (गढ़वा):– मेराल थाना क्षेत्र के डंडई मुख्य पथ पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन सगे भाइयों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। यह हादसा बाना और गोंदा गांव के सिवाना के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार गोंदा गांव निवासी अक्षयलाल विश्वकर्मा के तीनों पुत्र—पंकज, विवेकानंद और अंबिका—शनिवार की रात करीब 10 बजे अपनी बहन के यहां से हल्दी की रस्म अदा कर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर बाना-गोंदा सीमा पर पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पंकज विश्वकर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विवेकानंद विश्वकर्मा (40) ने डाल्टनगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे भाई अंबिका विश्वकर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है और परिजन बेसुध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद भी सुबह 7 बजे तक पुलिस ने शव को घटनास्थल से नहीं उठाया था, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना जिस कार से हुई वह डंडई निवासी उदय विश्वकर्मा की बताई जा रही है और उसमें शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

अपराधियों की गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, लूट की योजना बनाते 7 अपराधी हथियारों के साथ धराए

गढ़वा: क्षत्रिय गौरव मंच की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनी

‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार मोबाइल दुकानदारों को आमंत्रण, समस्याओं पर होगा सीधा संवाद

पेट्रोल पंपों पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, कृत्रिम किल्लत पर सख्त चेतावनी