---Advertisement---

जमशेदपुर:बोड़ाम में दो बच्चों की मां ने की आत्मदाह,छोटे छोटे बच्चे रहे हैं विलख

On: June 9, 2025 8:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव में दो बच्चों की मां ने खुद पर किरासन तेल उड़ेलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जबकि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे मां की डेड बॉडी आते ही उसे लिपटकर रोने लगे। घटना बीती रात की बताई जा रही है। खास बात यह रही की घटना के बाद की सुबह उसके पति बेंगलुरु से यहां पहुंचे हैं। घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम अनीता है।उसका पति बेंगलुरु में काम करता है और हर महीने घर खर्च भी भेजता था।घर पर सिर्फ देवर और दो बच्चे ही थे। घटना की भनक मिलने पर पड़ोसी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे और भर्ती कराया था।यहां पर देर रात उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पति के बाहर रहने के कारण वह हमेशा सदमे रह रही थी।अनिता का शव आज सुबह जब गांव में पहुंचा तब दोनों बच्चे मां से लिपट गए और रोने लगे। दोनों बच्चों में तीन साल का मनीष और डेढ़ साल का संदीप है।

पड़ोसियों के अनुसार अनिता ने अपनी शरीर पर किरासन उड़ेल लिया था। पति श्रीमंत सिंह आज सुबह ही बेंगलुरू से गांव पहुंचे। वे भी इस घटना से हैरान हैं । आखिर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी