---Advertisement---

जमशेदपुर:गदड़ा में कांग्रेसियों की नुक्कड़ सभा,जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे बोले,संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त से बाहर

On: June 6, 2025 3:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर गदड़ा मण्डल कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में नुक्कड सभा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी के अध्यक्षता में राहरगोडा चौक पर आयोजित की गई।

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर नें जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार में भारत के संविधान को तोडने एवं बदलने के लिए कुचक्र रचने का कार्य कर रही है। इन्ही लोगों ने 400 पार का नारा इस लिए दिया कि संविधान को बदल देंगे। लेकिन हम आम जनता से अपील करते है कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा निर्मित भारतीय संविधान से तनिक भी छेडछाड किया गया, तो हम लोग बर्दाश्त नही करेंगे। बाबासाहेब ने संविधान के रचना में समाज के सभी वर्गों के साथ साथ सभी लोगों का समावेश किया है। जिसे बदना या छेडछाड समाज हित में अनुचित होगा। हम सबों को संविधान के रक्षार्थ जागरूक रहना होगा।

आज मोदी जी एवं अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को निजी हित में दुर्भावना से प्रेरित हो कर उपयोग कर रही है। आज सरकारी उपक्रमों को निजीकरण की जा रही है। इससे भारत कमजोर हुआ है। इन सब बातों से आम जनता को सतर्क रहना चाहिए।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गदड़ा, राहरगोडा, बारीगोडा, गोविन्दपुर क्षेत्र में टाटा मोटर्स, न्यूवोको, टाटा पावर, स्ट्रीप व्हील कम्पनी को इस सभा के माध्यम से आगाह करना चाहता हूँ कि सभी कम्पनियां सी एस आर के तहत अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। इन क्षेत्रों में तथा पंचायतों में शुद्ध पानी, साफ-सफाई, सड़क, क्लब, पार्क, सड्कों की साफ-सफाई, मार्निग वाकिंग पथ, मैरेज हाॅल बनाने के दिशा में सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें, अन्यथा बड़े आंदोलन के लिए कम्पनिया तैयार रहे। गांव और पंचायत क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नुक्कड सभा को प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार के कारण देश में बेरोजगारी की समस्या बिकवाल रुप धारण कर लिया है।

मण्डल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई ने हर घर का परिवार का कमर तोड़ दिया है।

प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र. हतो ने कहा कि मोदी सरकार के राज में चिकित्सा बहुत. महंगी हो गई है। शिक्षा भी बहुत महंगी हो गई है। भाजपा सरकार से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सभा में कांग्रेस पार्टी में मौसमी सहित अनेको लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया तथा कांग्रेस पार्टी से जुड़कर साथ चलने का वचन दिया।

नुक्कड सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पुरी, सुनीता टोप्पो, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष रामदरस चौधरी, मण्डल पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद, अरविंद साहू चेयरमैन सेवादल, राजा सिंह राजपूत, मुन्ना मिश्र, अमर कुमार मिश्र, निखिल कुमार, संजय तिवारी अधिवक्ता, लक्की शर्मा, सुरज मुण्डा, नारायण डे, मौसमी दास, नरेश गौरा, कृष्णजी, संतोष पाण्डेय सहित कांग्रेसजन एवं आम जनता शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही