---Advertisement---

जमशेदपुर:लोको कॉलोनी में 30 अप्रैल से 6 मई तक फिर से पहाड़ी पूजा धूमधाम से मनेगी

On: March 16, 2025 10:51 AM
---Advertisement---

पुरानी समिति को ही फिर सर्वसम्मति से मान्यता

आयोजन समिति तैयारी में जुटी

जमशेदपुर:लोको रेक्रिएशन क्लब के तत्वाधान में इस साल रेलवे लोको कॉलोनी में सात दिवसीय पूजा 30 अप्रैल से 6 मई तक होने जा रहा हैं। इसके लिए आयोजन समिति क़े सदस्य जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।

जैसे की पहाड़ी पूजा महोत्सव 2025 क़े सफल आयोजन हेतु दिंनाक 23,फरवरी 2025 को लोको कॉलोनी पहाड़ी पूजा मंडप में एक आमसभा रखा गया था. इस सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2024 में पूजा संम्पन कराने वाली समिति पर विश्वास जताते हुए कुछ मूल चूल परिवर्तन कर पुनः पुराने समिति को बहाल कर दिया गया।

पूजा का संक्षिप्त विवरण

रेलवे लोको कॉलोनी में वर्ष 1954 से पहाड़ी पूजा का आयोजन होता आ रहा है। वर्ष 1985 से यह पूजा लोको रेक्रिएशन क्लब के तत्वाधान में प्रगति पर है। यहां सात दिनों तक मां पहाड़ी की पूजा की जाती है

पूजा के पहले दिन लोको कॉलोनी से भक्तों की टोली मां पहाड़ी को लाने के लिए गोल पहाड़ी स्थित मंदिर जाते हैं और फिर वहां से माता को लाकर पूजा मंडप में स्थापित कर दिया जाता है।

इसके बाद पांच दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय मां पहाड़ी अपने सात बहनों के साथ नागर भ्रमण पर निकलती है। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह माता के भक्त उनका चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसके बाद पूजा के सातवें व अंतिम दिन मां पहाड़ी को धूमधाम से विदाई दी जाती है। विदाई जुलूस में रंगारंग झांकी का समावेश होता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार