लातेहार

महुआडांड में नए अनुमंडलाधिकारी रतन कुमार सिंह ने प्रभार ग्रहण कर लोगों से सहयोग करने की अपील

ख़बर को शेयर करें

रामप्रवेश गुप्ता

लातेहार (महुआडांड) :– लातेहार जिले के महुआडांड में नए अनुमंडलाधिकारी के रूप में नवपदस्थापित रतन कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर उन्होंने न्यू वर्तमान एसडीओ विपिन कुमार दुबे से प्रभार ग्रहण किया। वे इससे पहले श्री बंशीधर नगर में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ ने कार्यालय के कर्मियों व अधीनस्थ पदाधिकारी से परिचय लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थापित एसडीओ रतन कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही विधि व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना एवं आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष वातावरण में हो इसका प्राथमिकता के आधार पर ख्याल रखा जाएगा। कर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर काम को आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। अनुमंडल क्षेत्र के लोग अपनी समस्या को लेकर बेहिचक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं उनका हर हाल में मामले का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करें, तभी सफलता मिलेगी। नवपदस्थापित एसडीओ रतन कुमार सिंह ने अनुमंडल वासियों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।