July 26, 2026

मझिआंव में मोटरसाइकिल से गिरकर युवती घायल, पहिये में ओढ़नी फंसने से हुआ हादसा

Picsart_24-04-19_22-05-29-345.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव-बरडीहा मुख्य पथ पर बभनी गांव में मोटरसाइकिल के पहिये में युवती का ओढ़नी फंस जाने से वह गिरकर घायल हो गई। उसे तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया।

इस संबंध में लड़की के भाई ने पलामू जिले के उंटारी रोड थाना के चेचरिया गांव निवासी मिथिलेश राम ने बताया कि मैं अपनी बहन को लेकर अपने रिश्तेदार बरडीहा थाना क्षेत्र के लोका गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बभनी गांव के समीप मुख्य सड़क पर मेरी बहन की ओढ़नी मोटरसाइकिल के पहिये में फंस गई। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

ख़बर को शेयर करें।