---Advertisement---

मेराल में हैवान पिता की करतूत: नाबालिग बेटी और नवजात की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव

On: October 6, 2025 10:36 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मेराल (गढ़वा): थाना क्षेत्र के औरैया गांव से सोमवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने मां बनी अविवाहित किशोरी और उसके नवजात बच्चे के शव को कब्र से निकालकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में आरोपी पिता अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, 3 अक्टूबर को अनिल चौधरी ने अपनी नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके एक दिन के नवजात बच्चे की हत्या कर शव को औरैया नदी किनारे दफना दिया था। बताया जाता है कि कुछ महीने पहले अनिल ने अपनी बेटी के प्रेमी को बहला-फुसलाकर विवाह करने के दबाव के आरोप में जेल भेजवा दिया था। वह युवक हाल ही में जेल से छूटकर लौटा था।

2 अक्टूबर को अनिल की नाबालिग बेटी ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी प्रेमी को भी हो गई थी। उसे यह भी पता चला कि नवजात की हत्या की साजिश रची जा रही है। उसने तत्काल मेराल थाना को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी।

थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल के साथ गांव पहुंची। आरोपी अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर नदी किनारे दफनाए गए मां-बेटे के शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार है, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील