खासम ख़ासझारखंडसरायकेला

चांडिल के नीमडीह में हाथियों का तांडव, दो घरों को रौंदा, शॉर्ट सर्किट से आधा दर्जन मकान जले

ख़बर को शेयर करें

विधायक सविता महतो ने प्रशासन को नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का दिया निर्देश

सरायकेला खरसावां : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर तकरीबन दर्जन पर हाथियों के तांडव मचाने की खबर आ रही है। हाथियों ने भूषण महतो एवं निपेन महतो के मिट्टी से बने कच्चे मकान को रौंदा दिया। हाथियों के उत्पात से ध्वस्त घरों से शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसमें तकरीबन आधा दर्जन झोपड़ी नुमा मकान जलकर खाक हो गये हैं। इन घरों में रखे अनाज मुर्गा मुर्गी बकरी आदि की काफी नुकसान की बात बताई जा रही है। हाथियों के उत्पात से लोग दहशत में आ गए हैं। जान बचाने के लिए सभी लोग सुरक्षित होकर घरों से बाहर निकल गए।

घटना बीती रात कुम्हारी वन गोड़ा में घटी है। बताया जा रहा है कि दर्जन भर जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुस गया उसके बाद उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे लोगों में अपना तफरी का माहौल कायम हो गया है।

हाथियों के उत्पात के कारण घरों में रखें अनाज, पशु, बकरी, मुर्गी आदि भी जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय विधायक सविता महतो ने वन विभाग के अधिकारियों को मौके वारदात पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करते हुए मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

सविता महतो ने कहा कि स्थानीय कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ को भी तत्काल निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीण को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ करें।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।