सरायकेला

सरायकेला में कल्याण विभाग के क्लर्क ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला: जिला कल्याण विभाग में कार्यरत क्लर्क प्रेम चौधरी ने सोमवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उनका शव घर की छत से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस गेस्ट हाउस स्थित उनके आवास पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल ले आई जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रेम चौधरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान उनके कमरे में सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों को साफ-साफ बताया गया है। कुछ महीनों पूर्व नौकरी का झांसा देकर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले में क्लर्क प्रेम कुमार चौधरी का नाम सामने आया था। हालांकि इस मामले में जब पीड़ितों ने सरायकेला थाना पहुंच कर प्राथमिक दर्ज कराने की बात कही तो उन्होंने सभी युवाओं से पैसा वापस करने का आश्वासन दिया था। इस प्रकरण के बाद प्रेम चौधरी काफी तनाव में थे। सोमवार की रात प्रेम चौधरी ने अपने घर के सभी दरवाजे खुले छोड़ दिए और छत में लगी कड़ी के सहारे रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी।

मृतक प्रेम कुमार चौधरी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। आत्महत्या की घटना के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।