---Advertisement---

सोनाहातु में माकपा ने शहीद सुभाष मुंडा के शोकसभा का किया आयोजन, दोषियों एवं हत्या के सरगना की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्यायिक जांच की उठायी मांग।

On: July 28, 2023 2:08 PM
---Advertisement---

सोनाहातु:- माकपा सोनाहातु लोकल कमिटी के तत्वावधान में शहीद सुभाष मुंडा का शोक सभा राजेन्द्र सिंह मुंडा प्रतिमा स्थल बरसालडीह ( सोनाहातु)के समक्ष डोमन मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पार्टी का झंडा झुका कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सुभाष मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात शोक सभा को संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा सुभाष मुंडा ईमानदार संघर्षशील युवा नेता का 26 जुलाई को गोली मारकर कर हत्या कर दिया गया था। हत्या से झारखंड में शोक की लहर फैल गया,आम लोगों में व्यापक रूप में शोक एवं गुस्सा फूट पड़ा है। दोषियों एवं हत्या के सरगना की शीघ्र गिरफ्तारी एवं न्यायिक जाच पर जोर दिया।गत दिनों एक वर्षों तक शहीद बुधू भगत स्मारक ज़मीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर जीत हासिल किया था।

इसके अलावे जिला किसान सभा सचिव दिवाकर मुंडा, जिला कमिटी सदस्य उमेश महतो, जिला किसान कौंसिल सदस्य रतन महतो, प्रेमचंद पातर,घुरन पातर, राज्य किसान कौंसिल सदस्य निलकांत मुंडा,लोकल कमिटी के दिनेश महतो, राजेन्द्र सिंह मुंडा, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष विकास मुंडा, जगदीश मुंडा ने संबोधित किया।शोक सभा में कमलेश्वर मुंडा, बसंत मुंडा, विशेश्वर महंतों , पूर्ण चंद्र मुंडा,धरम महतो, प्रदीप महतो, नागेश्वर महतो, छोटन मुंडा , गौतम मुंडा आदि उपस्थित थे। शहीद सुभाष मुंडा अमर रहे, सुभाष मुंडा को लाल सलाम के नारे लग रहे थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन