---Advertisement---

विपक्ष की बैठक में नीतीश ने स्वीकारा उनके चेहरे तीर छाप के बटन पर कोई चुनाव नहीं जीतने वाला: प्रशांत किशोर

On: June 23, 2023 1:49 PM
---Advertisement---

विपक्षी दलों की बैठक: नीतीश कुमार ने अपने बयान में स्वीकारा कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल: प्रशांत किशोर

बिहार: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विपक्षी बैठक पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है। JDU जो दल है वो नहीं बचने वाला है। नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है। आज JDU के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे ये JDU नाव डूब रही है। आज JDU का कोई भविष्य नहीं है या बड़ी संख्या में जदयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, JDU का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा JDU नाम के पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है।

नीतीश की जागीर नहीं बिहार: पीके

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं तो सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है। जिसको अपने दल का चेहरा बनाना है बना दे। बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है?

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, CM नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; देखें VIDEO

बिहार में 5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, 4 की मौत; पुलिस के आने से पहले शवों को जलाया

समलैंगिक संबंध बनाने से किया इंकार, बुआ ने रूद्राक्ष की माला से भतीजी को गला घोंटकर मार डाला; कई महिलाओं को बना चुकी है शिकार

खाकी पर उठे सवाल! पुलिस-चोर मुठभेड़ में दो बहनों को लगी गोली, जानिए पूरा मामला

पूर्णिया में युवती से गैंगरेप: जबरन शराब पिलाकर नचाया, फिर 6 युवकों ने की दरिंदगी, युवती की हालत नाजुक; मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद गिरफ्तार

पटना: गोला रोड में बेकाबू थार का कहर, आधा दर्जन लोगों को कुचला,गुस्साई भीड़ ने फूंकी गाड़ी