---Advertisement---

96 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इस देश में महिलाओं के हिजाब पहनने पर लगी पाबंदी, कानून तोड़ने पर भारी-भरकम जुर्माना

On: June 22, 2024 4:28 AM
---Advertisement---

Tajikistan Bans Hijab: मुस्लिम बाहुल्य मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान हिजाब पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। 96 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश की संसद में यह फैसला लिया गया। नए संशोधनों के मुताबिक, कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की सीमा से लगा ताजिकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन (मजलिसी मिल्ली) में 19 जून को इसे लेकर एक बिल पारित हुआ था जिसके बाद अब यहां हिजाब पहनना गैरकानूनी माना जाएगा। कानून के तहत बच्चों के ईद मनाने पर भी रोक रहेगी।

जुर्माना राशि

इन कानूनी संशोधनों का उल्लंघन करने वालों पर ताजिक मुद्रा सोमोनी में 7,920 सोमोनी (62,172 भारतीय रुपये) और 39,500 सोमोनी (3.10 लाख भारतीय रुपये)के बीच जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, कानून चेतावनी देता है कि इस अपराध को करने वाले सरकारी अधिकारियों और धार्मिक अधिकारियों पर क्रमशः 54,000 सोमोनी  (4.24 लाख भारतीय रुपये) से 57,600 सोमोनी (4.52 लाख भारतीय रुपये) तक जुर्माना लगाया जाएगा।

दाढ़ी पर भी बैन

देश ने अनौपचारिक रूप से घनी दाढ़ी पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। 2007 में शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए इस्लामी परिधान और पश्चिमी शैली की मिनी स्कर्ट दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया। बाद में इस प्रतिबंध को सभी सार्वजनिक संस्थानों तक विस्तार दे दिया गया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात