---Advertisement---

लगातार भारी बारिश,खरकाई खतरे के निशान के करीब,स्वर्णरेखा भी उफान पर, डीसी ने बीडीओ,सीओ निकायों को एहतियातन कदम उठाने का दिया निर्देश

On: August 2, 2023 6:18 AM
---Advertisement---

माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को किया जा रहा सतर्क

जमशेदपुर;पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने के कारण उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में खरकई का वॉटर लेवल 128.90 है जो खतरे के निशान 129.00 से मात्र .10 ही कम है।

उपायुक्त द्वारा बारिश के कारण जमशेदपुर शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा व खरकई नदियों के तटीय क्षेत्रों में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हो इसको लेकर सभी तटीय क्षत्रों में रहने वाले लोगों को माइकिंग के द्वारा लगातार अलर्ट करने तथा नदी किनारे तरफ नहीं जाने को लेकर आगाह करते रहने का निर्देश दिया गया है।

लाइफ सेविंग जैकेट नाव मेडिकल किट इंतजाम करने के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि डूब क्षेत्र में नदी का पानी घुसने पर तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चिन्हित आश्रय गृह में भेजना सुनिश्चित करें। लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट आदि के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं ताकि आकस्मिक स्थिति में ऊहापोह की स्थिति नहीं रहे। कदमा, बागबेड़ा, भुइँयाडीह, कल्याणनगर, शास्त्रीनगर, मानगो, जुगसलाई आदि में नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गयी है। उपायुक्त ने कहा कि जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरी है ऐसे में लोगों से विशेष अपील है कि प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति