क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया, महामुकाबले से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

ख़बर को शेयर करें

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक बार फिर हैंडशेक विवाद चर्चा में आ गया है। दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, लेकिन मैच से पहले खेल भावना से जुड़े इस मुद्दे ने माहौल को और गर्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। हाथ ना मिलाने की परंपरा को बरकरार रखा जाएगा और टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से औपचारिक रूप से हाथ मिलाने की भी संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया अपने पहले के रुख पर कायम है और इस मामले में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया था, तब सूर्यकुमार यादव ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा था कि इसके लिए 24 घंटे इंतजार करना होगा। अब सामने आई जानकारी के अनुसार टीम ने अपने फैसले को बरकरार रखा है।

हैंडशेक को लेकर विवाद की शुरुआत एशिया कप 2025 के दौरान हुई थी। उस समय पहलगाम में हुई हत्याओं और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसका असर क्रिकेट मैदान तक दिखा।
उस टूर्नामेंट में भी भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया था। हालांकि नकवी अपने निर्णय पर अड़े रहे और ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।