IND vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम चयन की सबसे बड़ी खबर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी है। लंबे समय तक चोट के कारण मैदान से दूर रहे पंत इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हुए थे, इसके बाद यह उनकी पहली टेस्ट वापसी होगी। चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया है, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट खेलेगी। पहला मुकाबला कोलकाता, जबकि दूसरा गुवाहाटी में होगा। दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट फैन्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मोहम्मद शमी को नहीं मिली जगह, सरफराज खान भी बाहर
इस टीम चयन में सबसे चौंकाने वाला फैसला अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखना रहा। शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इसका इनाम मिलेगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने अलग राह चुनी। बताया जा रहा है कि चयन समिति और शमी के बीच कुछ मतभेदों की चर्चा भी मीडिया में रही थी। हालांकि, बोर्ड ने किसी टिप्पणी से परहेज किया है।
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले सरफराज खान को भी जगह नहीं मिली है, जिससे फैन्स में निराशा है।
भारतीय टेस्ट टीम (South Africa Series)
शुभमन गिल (कप्तान)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान)
यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
देवदत्त पडिक्कल
ध्रुव जुरेल
रवींद्र जडेजा
वॉशिंगटन सुंदर
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
नितीश कुमार रेड्डी
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
आकाश दीप
टीम में जडेजा, कुलदीप, अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चार स्पिनर चुने गए हैं, जो घरेलू मैदान पर स्पिन फ्रेंडली पिचों की रणनीति को दर्शाता है।
इंडिया ए टीम भी घोषित, तिलक वर्मा कप्तान
इसी के साथ चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ राजकोट में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम भी घोषित कर दी है। इसमें युवा सितारों का जलवा दिखेगा।
इंडिया ए की वनडे टीम
तिलक वर्मा (कप्तान)
रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)
अभिषेक शर्मा
रियान पराग
ईशान किशन (विकेटकीपर)
आयुष बडोनी
निशांत सिंधु
विप्रज निगम
मानव सूथार
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा
खलील अहमद
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
नजरें रहेंगी पंत और बुमराह पर
टेस्ट सीरीज में सबकी नजर ऋषभ पंत की फिटनेस और प्रदर्शन पर होगी, वहीं तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज करेंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक तालिका के लिहाज़ से भी बेहद अहम रहगी।
IND vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत की वापसी; शमी बाहर














