July 26, 2026

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया एयरस्पेस, 23 मई तक के लिए NOTAM जारी

image_editor_output_image1043694046-1746033430223.jpg

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। नोटिस टू एयरमैन यानि NOTAM 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए जारी किया गया है। इस दौरान पाकिस्तान रजिस्टर्ड, ऑपरेटेड या लीज की विमानों समेत पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को इस क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं होगी।

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। मसलन, पाकिस्तान के विमान पहले भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल करके चीन, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका जाया करती थी, लेकिन अब एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी तय करके फिर इन देशों में जाना पड़ेगा।

ख़बर को शेयर करें।