---Advertisement---

भारत ने पहली बार ट्रेन से दागी मिसाइल, अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण

On: September 25, 2025 11:26 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि देश में पहली बार रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

रक्षा मंत्री ने बताया कि यह मिसाइल विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षिप्त की गई, जो बिना किसी पूर्व शर्त के देश के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है। इससे देशभर में तेजी से गतिशीलता सुनिश्चित होती है और कम दृश्यता में कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपण संभव होता है।

अग्नि प्राइम, अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का नई पीढ़ी का एडवांस संस्करण है, जिसे परमाणु-सक्षम तकनीक से लैस किया गया है। यह दो-स्टेप वाली कैनिस्टराइज्ड मिसाइल है और इसकी अधिकतम मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक है। इसके अलावा यह अग्नि सीरीज की अन्य मिसाइलों की तुलना में हल्की है और कई एडवांस सुविधाओं से सुसज्जित है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम देश की सामरिक रक्षा क्षमताओं में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रणाली के माध्यम से भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास मोबाइल रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम विकसित करने की क्षमता है।

रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफल उड़ान परीक्षण देश की सुरक्षा और सामरिक मजबूती को और बढ़ाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद