---Advertisement---

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित किया, अगली सूचना तक वीजा सेवा पर रोक

On: September 21, 2023 2:01 PM
---Advertisement---

भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया है। अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कर दी गई है। भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में कहा गया था कि कनाडा जाने वाले लोग सावधानी बरतें। वो कनाडा में ऐसे किसी इलाके में न जाए जहां पर भारत विरोधी गतिविधियों को आंजाम दिए जा सकते हैं। भारत ने एडावाइजरी में ये भी जानकारी दी कि कनाडा में अपराध और हेट क्राइम में बढ़ोतरी हुई है। कनाडा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने ये भी कहा कि अधिकारी उन लोगों के संपर्क में रहेंगी, जो कनाडा में मौजूद हैं। बता दें कि राजनयिक विवाद के बीच कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी गईं। दरअसल दोनों देशों के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया। जिसे भारत की तरफ से पूरी तरह खारिज कर दिया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें