---Advertisement---

मणिपुर मसले पर जिच: INDIA V/S NDA, लोकसभा में विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

On: July 26, 2023 4:56 AM
---Advertisement---

एजेंसी;: मणिपुर मामले को लेकर इंडिया वर्सेस एनडीए गठबंधन की लड़ाई अब अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गई है। इंडिया गठबंधन लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाला है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले हैं। कांग्रेश के अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है। बताया जा रहा है कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पूरी तरह एकजुट है।

हालांकि केंद्र सरकार के पास संख्या बल अधिक है। सरकार के पास 333 संख्या बल है जबकि विपक्ष के पास 142 ‌है।

इधर एक और भारत के प्रधानमंत्री देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर आईईसीसी का दिल्ली के प्रगति मैदान में उद्घाटन करेंगे उसके लिए पूजा पाठ हवन चल रहा है प्रधानमंत्री पूजा कर रहे हैं। यह सेंटर का नाम आईटीपीओ कांपलेक्स है। जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। इस एकड़ में फैला हुआ है जहां 7000 लोगों के बैठने की क्षमता है। 5500 गाड़ियां पार्किंग में खड़ी की जा सकती है। 2700 करोड रुपए की लागत से बन रहा है। जी-20 की बैठक यहां होने वाली है। जी 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस बैठक में मौजूद होंगे सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है आईटीपीओ।

वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में लगा हुआ है ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी को किस तरह मणिपुर मामले पर बोलने के लिए मजबूर किया जाए इसकी रणनीति विपक्ष तैयार करने में लगा हुआ है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now