---Advertisement---

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढ़ेर

On: April 6, 2024 4:56 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

जम्मू-कश्मीर:- बारामूला जिले में उरी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद दो AK सीरीज की राइफल्स, चार ग्रेनेड्स, मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पूरे इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों ने बतााया कि सबूरा नाला क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले समूह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आतंकवादी को ढ़ेर कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया, “घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।” फिलहाल मारे गए आतंकवादियों की पहचान की कोशिश हो रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें