---Advertisement---

गढ़वा: छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी

On: April 8, 2025 3:03 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा धीरज प्रकश के निर्देशानुसार गढ़वा जिले के उत्क्रमित हाई स्कूल ओबरा में छात्रों के बीच काउंसलिंग कर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। इसके अंतर्गत बताया गया कि बाइक चलाने वक्त हेलमेट का प्रयोग ज़रूर करें, कभी भी नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति ना दें, कभी भी गति सीमा को पार ना करें, रोड पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन का प्रयोग न करें, वाहन चलानें वक्त गतिसीमा से बाहर ना जायें। साथ ही हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन योजना के बारे में भी जागरूक किया गया और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। इस दौरान सभी लोगो से अनुरोध किया गया कि कभी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करें या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुँचा कर गुड सेमेरिटन बनें। सभी लोगो के बीच रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन संजय बैठा समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू