---Advertisement---

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, दम घुटने से मौत

On: December 6, 2023 2:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मध्यप्रदेश:- राजगढ़ जिले में बोरवेल में गिरी पांच साल की बच्ची को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर सकुशल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घटना बोड़ा थाना क्षेत्र के पिपलिया रसोड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 5.40 बजे बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई थी। बच्ची माही पटाड़िया गांव की रहने वाली है, जो पिता रवि के साथ मामा इंदर सिंह के घर आई थी।

बचाने का हर संभव प्रयास किया गया

माही के गिरने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को दी गई मौके पर भोपाल से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसे रेस्क्यू करने राजगढ़ पहुंची थी। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा। इसके बाद प्रशासन ने 5 फीट की सुरंग बनाई। रात करीब सवा तीन बजे उसे बाहर निकाला गया। उसे सीधे पचोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में बुधवार सुबह 6 बजे माही ने दम तोड़ दिया।

कैमरे से रखी जा रही थी नजर बोरवेल में कैमरा डालकर बच्ची के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। उस तक लगातार ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बोर के अंदर से उसके रोने की आवाज रुक-रुककर आ रही थी। हालांकि, उसे बचाने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए। डॉक्टरों की माने तो गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ के चलते बच्ची सरवाइव नहीं कर सकी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार