राष्ट्रिय

दारोगा को उठा-उठा कर पटका, बरसाए लात-घूंसे, स्थिति गंभीर, इलाजरत

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- बाराबंकी में बदमाशों ने मामूली बात को लेकर एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी, दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामला सूरतगंज थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला का है। यहां हेतमपुर धाम का मेला चल रहा है। जिसमें कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। दारोगा राजाराम की भी यहां ड्यूटी लगी हुई थी। लेकिन बुधवार को दारोगा राजाराम ड्यूटी खत्म कर अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कैंप पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि मेले में टेंट मालिक अनवर और उसके लड़कों का एक दुकानदार के साथ विवाद हो गया है। यह विवाद भाड़े पर कुर्सी देने को लेकर हुआ था। विवाद की सूचना मिलते ही दारोगा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की तो टेंट मालिक अनवर, उसके लड़के और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। उनपर लात घूंसे बरसाए, उठा-उठा कर पटका। फिर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।